यूपी में केवल सपा की लहर- मुलायम सिंह यादव

0
142

Mulayam Singh Yadavफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मोहमदाबाद में एक सभा को सम्बोधित करते कहा कि पूरे प्रदेश में कोई किसी की लहर नहीं चल रही है यहाँ सिर्फ सपा की लहर है| समाजवादी पार्टी ने पिछले सालो में इतना विकास कर दिया है कि जनता सपा के साथ है| मुलायम सिंह सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव के पक्ष में वोट माने के लिए आये थे|

[adrotate banner="3"]

अमित शाह को माफ़ी और आज़म खान की सजा बरक़रार के मुद्दे पर पत्रकारों के सवालो के जबाब में मुलायम सिंह ने चुनाव आयोग पर आरोप लगते हुए कहा कि आयोग पक्षपात कर रहा है| मुलायम सिंह ने कहा कि किसानो के लिए जितना सपा सरकार ने किया उतना किसी ने नहीं किया| बिजली और सिचाई मुफ्त कर दी| 18 लाख लैपटॉप गाव गाव बच्चे इस्तेमाल कर रहे है| कन्या विद्या धन वितरित किया| शिक्षा मित्रो को धमकाने के मुद्दे पर चुनाव आयोग के नोटिस पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि ऐसे नोटिस आते रहते है|

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
इससे पहले मंच पर स्थानीय नेताओ ने भाषण दिए| रामसेवक यादव, डॉ जीतेन्द्र सिंह, सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव सहित सभी नेताओ के भाषणो में निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव का मुद्दा प्रमुख रूप से छाया रहा| सपा नेताओ ने कहा कि सचिन यादव की जमानत जब्त हो जाएगी और जनता इन्हे इनकी औकात दिखा देगी|

[adrotate banner="2"]