यूपी में भुखमरी से लोग मर रहे और नेता नचनिया बुलाकर नाच देख रहे- अमित शाह

0
109

फर्रुखाबाद: संकल्प सभा में आये गुजरात के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अमित शाह ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा| उन्होंने मुलायम सिंह पर वोटकी राजनीती करने का आरोप लगाया| शाह ने कहा कि मुलायम सिंह अल्पसंख्यक वोटो को पाने के लिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे है| आतंकी छोड़े जा रहे है|
BJP SNKLP DIVAS 2014
अमित शाह ने मुलायम सिंह और समाजवादी पार्टी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी विकास की राजनीति की जगह नेता अल्पसंख्यको की वोट हासिल करने के लिए राजनीति कर रहे है| मंदिरो पर हमला करने वाले 20-25 आतंकियो को छोड़ने के लिए बड़ी बेशर्मी से मुलायम सिंह उन्हें बेगुनाह साबित करने पर तुले हुए है| देश में आतंकी छोड़े जा रहे है| ये देश की सुरक्षा से खिलवाड़ हो रहा है|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

अमित शाह ने प्रदेश की बदहाल स्थिति पर भी तंज कसा| शाह बोले प्रदेश में भुखमरी से लोग मर रहे है| बिजली है नहीं| सड़के गड्डो में तब्दील हो चली है और विकास का पैसा खर्च कर नेता सैफई में नचनिया बुलाकर नाच देख रहे है|

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ को उत्साहित करते हुए कहा कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है| और इस बार कार्यकर्ताओ के पास एक तीर से दो शिकार करने का मौका है| केंद्र में तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे ही| भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश सरकार में भगदड़ मच जायेगी और तीन महीने में ही सपा सरकार गिर जायेगी| विकास पुरुष मोदी केंद्र में होंगे और यहाँ भी गुंडों की सरकार से मुक्ति मिल जायेगी|
[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]