लखनऊ: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट इस बार न सिर्फ समय से थोड़ा पहले आयेंगे। बल्कि एक साथ भी आएंगे। बोर्ड ने इसकी पूरी तैयारियां कर ली है। कापियां चेक होने के बाद अंतिम रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। बोर्ड अधिकारियों की माने तो इस बार परिणाम 17 मई को लाने की तैयारी है।
[adrotate banner="3"]
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इण्टरमीडिएट परीक्षाएं इस बार समय से पहले 19 फरवरी से शुरू की गई थी। तथा परीक्षा परिणाम भी समय से पहले लाने के प्रयास किये जा रहे हैं। ज्यादातर जिलों में कापियां जंच चुकी है। अब बस अंतिम रिजल्ट बनाया जा रहा है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार परिणाम इस बार न केवल पहले आएगा बल्कि हाईस्कूल व इंण्टर का रिजल्ट एक साथ भी आ सकता है। ऐसा पहली बार होगा कि हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा परिणाम 17 मई को एक ही दिन घोषित किये जाएंगे|
[adrotate banner="2"]


