यूपी बोर्ड रिजल्ट 2012: इंटर में अंकित बाबू, ललिता यादव, पूजा यादव और दिव्यांशी चौधरी टॉप

0
208

फर्रुखाबाद: जनपद में यूपी बोर्ड इंटर के रिजल्ट में 86 प्रतिशत बच्चो ने परीक्षा पास कर नया रिकॉर्ड बनाया| इसी के साथ मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के स्वामित्व वाले पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज राजेंद्र नगर मोहम्दाबाद ने भी नया इतिहास रचा है| जिले के तीनो टॉप पोजीशन इसी कॉलेज के खाते में गयी है| 500 में से 443 अंक प्राप्त कर अंकित बाबू कुशवाहा और ललिता यादव ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया वहीँ दूसरे स्थान पर पूजा यादव ने 442 अंक हासिल किये| तीसरे स्थान पर इसी कॉलेज की छात्रा और सुरेन्द्र सिंह यादव की पुत्री दिव्यांशी चौधरी ने 440 अंक हासिल कर कॉलेज व् अपने माता पिता का नाम रोशन किया है|

[adrotate banner="3"]

वर्ष 2012 में जनपद में 17228 बच्चे इंटर की परीक्षा में पंजीकृत हुए थे| इसमें से 14821 बच्चो ने परीक्षा पास की| गत वर्ष 2011 यू0पी बोर्ड इंटर की परीक्षा में फर्रुखाबाद जनपद में कुल 14057 बच्चो में से 9496 बच्चे उत्तीर्ण हुए थे|

[adrotate banner="2"]