यूपी ने दी केजरीवाल को जेड श्रेणी सुरक्षा

0
137

arvindलखनऊ: राज्य सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है। गुरुवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला किया गया। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गाजियाबाद में रहते हैं। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस के अफसरों ने उनकी सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया था।

[adrotate banner="3"]

केजरीवाल के अतिरिक्त सुरक्षा लेने से अनिच्छा जताए जाने को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने उनके लिए जेड प्लस के बजाय सिर्फ जेड श्रेणी की सुरक्षा देने को कहा था।

[bannergarden id=”11″]
प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को इस मुद्दे पर बैठक हुई थी। दिल्ली पुलिस के आग्रह पर विचार करते हुए अरविंद केजरीवाल को जेड श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई है।
[bannergarden id=”8″]
जानकारों के अनुसार पहले केजरीवाल ने सुरक्षा लेने से मना कर दिया था पर बाद में वह इस बात पर तैयार हो गए कि यह सुरक्षा उनके घर के बाहर दे दी जाए।
[bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]