यूपी कैबिनेट का विस्तार: नारद राय और जंगीपुर विधायक कैलाश यादव बने मंत्री

0
181

akhileshलखनऊ: 16 माह पुराने अखिलेश यादव मंत्रिमंडल का गुरुवार को तीसरी बार विस्तार किया गया। लोकसभा चुनावों के पहले सरकार और संगठन को साधने में जुटे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंत्रिमंडल के विस्तार के जरिए प्रदेश के जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है।

[adrotate banner="3"]

मं‌त्रिमंडल में बलिया नगर विधायक नारद राय और जंगीपुर विधायक कैलाश यादव को शामिल किया गया है। अखिलेश यादव ने और राममूर्ति वर्मा और गायत्री प्रजापति का ओहदा बढ़ाते हुए उन्हें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नियुक्त किया है। इससे पहले वे राज्यमंत्री थे। विस्तार के साथ ही यूपी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 58 हो गई है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
मंत्रिमंडल में कुंडा विधायक राजा भैया और शाही इमामी अहमद बुखारी के दामाद उमर अली खान को शामिल किए जाने की चर्चा थी लेकिन इन्हें शामिल नहीं किया गया है।

[adrotate banner="2"]