यूपी के 6th फेज में 49 सीटों पर 57% वोट पड़े

यूपी में 6th फेज के लिए 7 जिलों की 49 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई। यहां 57.03% वोट पड़े हैं, जो कि 15 साल में सबसे ज्यादा है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक अभी वोटों की गिनती जारी है। उधर, मणिपुर में पहले फेज की 38 सीटों के लिए रिकॉर्ड 80% वोट डाले गए। यूपी में 6th फेज में मुलायम स‍िंह का संसदीय क्षेत्र आजमगढ़, योगी आद‍ित्यनाथ का संसदीय क्षेत्र गोरखपुर और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी का संसदीय क्षेत्र मऊ भी शामिल है। आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में 10 व‍िधानसभा सीटें हैं। इनमें से 2012 में सपा ने 9 सीटें जीती थीं, लेक‍िन इस बार अपने ही क्षेत्र में मुलायम ने एक भी रैली नहीं की।

– 6th फेज में बीजेपी 45 सीटों पर, अपना दल 1 और बीजेपी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बसपा पूरी 49 पर तो सपा 40 और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
5 बजे तक यूपी में कहां-कितनी वोटिंग?
गोरखपुर- 55.48%
महराजगंज- 61%
देवरिया- 58.04%
बलि‍या- 57.16%
आजमगढ़- 56.02%
कुशीनगर- 59.03%
मऊ- 54.75%

6th फेज में पांच बड़े चेहरे
1. स्वामी प्रसाद मौर्य, बीजेपी, पडरौना : बसपा सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए हैं। वह कुशीनगर के पडरौना से चुनाव लड़ रहे हैं।
2. अमनमणि त्रिपाठी, निर्दलीय, नौतनवा :बाहुबली अमरमणि के बेटे हैं। पत्नी की हत्या का केस होने से सपा ने टिकट काट दिया। वह नौतनवा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
3. अम्बिका चौधरी, बसपा, फेफना :कैबिनेट मंत्री अम्बिका अखिलेश के अध्यक्ष बनने पर बसपा में शामिल हो गए। मुलायम ने 2012 में हार के बाद भी उन्हें मंत्री बनवाया था।
4. अखिलेश प्रताप सिंह कांग्रेस, रुद्रपुर :देवारिया जिले की रूद्रपुर सीट से विधायक हैं, इसी सीट से दोबारा चुनाव मैदान में हैं। अखिलेश को राहुल का खास माना जाता है।
5. मुख्तार अंसारी बसपा, मऊ सदर :सपा में अखिलेश की वजह से मुख्तार की पार्टी का विलय नहीं हुआ। फिर बसपा में विलय कर लिया। वह जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं।