यूपीपीएससी अध्यक्ष हटाने तक आरक्षण विरोधियों का अनशन

0
154

UPSCइलाहाबाद : आरक्षण विरोधी प्रतियोगी छात्रों ने सोमवार दस बजे से बेमियादी अनशन शुरू करने की घोषणा की है। छात्रों का कहना है कि लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को हटाए जाने तक यह अनशन जारी रहेगा। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति की ओर से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अयोध्या सिंह और याचिकाकर्ता सुधीर सिंह ने मांग की है कि हाईकोर्ट का निर्णय आने से पूर्व ही अध्यक्ष को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने अनिल यादव के आयोग में बतौर अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान घोषित किए गए सभी परीक्षा परिणामों की सीबीआइ जांच कराए जाने की मांग की है। मोर्चा ने पुलिस प्रशासन पर आरक्षण मुद्दे पर एसपी सिटी के रवैये की निंदा की और उन्हें हटाने की भी मांग की है।[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]