यूजीसी कों लेकर कलेक्ट्रेट प्रदर्शन, यूजीसी मतलब उल्टी गिनती शुरू

0
552

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सरकार द्वारा ले गए कानून यूजीसी को लेकर सवर्ण समाज सड़कों पर उतर आया है समाज का आरोप है कि सरकार हिंदू धर्म को अब जातियों में बांटने का कार्य कर रही है इसका खामियाजा सरकार को आने वाले 2027 में देखने को मिलेगा प्रदर्शन में कहा गया कि सरकार हर तरह से सवर्ण समाज को दबाने में लगी है लेकिन इससे सरकार का कोई भला होने वाला नहीं है अगर कानून वापस नहीं हुआ तो जगह-जगह इसके विरोध में प्रदर्शन किए जाएंगे|

[adrotate banner="3"]

राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री कों सम्बोधित ज्ञापन कों कलेक्ट्रेट में नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल कों सौंपा | ज्ञापन में कहा की यूजीसी कानून सवर्ण समाज की हड्डियों कों तोड़ने का कार्य करेगा | सवर्ण समाज नें हमेशा समाज कों ज्ञान, शौर्य व समृद्धि दी है| डॉ अम्बेडकर का सपना समान समाज का था ना की सवर्ण की हत्या का | संगठन नें 48 घंटे में यूजीसी कानून कों वापस लेंनें की मांग की हैं | यदि कानून वापस नही हुआ तो धरना, रैलीयां व हाई जाम किये जायेंगे | इस दौरान करणी सेना जिलाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, हिन्दू महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिला प्रभारी अरविंद चौहान,जिला उपाध्यक्ष मुकेश चौहान, जिला सचिव संजीव सिंह राठौर, रामेंद्र सिंह, अवनीश तोमर, जिलाध्यक्ष बिटाना चौहान, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रतनपाल सिंह राठौर व अधिवक्ता आदि रहे|

[adrotate banner="2"]