यूएफबीयू नें किया प्रदर्शन, वित्त मंत्री मुर्दाबाद के लगाये नारे

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने आवास विकास के ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी कैडर में भर्ती, अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने व आउटसोर्सिंग बंद करने आदि मांगों को लेकर वित्त मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाये गये|
यूएफबीयू के संयोजक केदार शाह नें कहा कि अगर सरकार हमारी मांगे नही मानती है तो आगामी 24 व 25 मार्च की दो दिवसीय हड़ताल के बाद ठोस कदम नही उठाया गया तो अनिश्चित कालीन हड़ताल की रणनीति बनायी जायेगी| उन्होंने नें आन्दोलन में सभी बैंक कर्मियों को एक जुट होनें का आवाहन किया| ग्रामीण बैंक के कर्मचारी नेता सुरेन्द्र सिंह नें कहा कि बैंकों में अबिलम्ब पुरानी पेंशन लागू की जाये| सरकार की हठ धर्मिता ठीक नही है| एआईबीसी के एआईबीसी के कर्मचारी नेता आशय अवस्थी नें कहा कि हमारी दो सालों नें मांगे लम्बित चल रही है| कई बार के आश्वासन के बाद भी अभी तक सरकार नें समाधान नही किया| अब सरकार की मनमानी के खिलाफ ईंट से ईट बजा देंगे| इस दौरान चन्द्र शेखर, बृजेश राय, विनय कुमार, जीतू यादव, राजीव यादव,मानवेन्द्र सिंह, आशुतोष तिवारी, मयंक गुप्ता, अजय चतुर्वेदी आदि रहे|