फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) हिन्दू विवाह अधिनियम का मुकदमा वापस लेनें को लेकर हमलावरों नें मारपीट कर दी| पुलिस नें तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया निवासी देवनारायण शुक्ला ने पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के सराय काइंया रामचंद्र मिशन निवासी कृष्ण उर्फ किशन त्रिपाठी तथा ओमप्रकाश त्रिपाठी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है| दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा कि कि 5 नवंबर 2024 को देवनारायण शुक्ला नीव करोरी मंदिर दर्शन करने आए थे l घर वापस जाते समय जैसे ही वह नीव करोरी स्टेशन तिराहे पर पहुंचे, वहां पहले से ही चार पहिया गाड़ी में बैठे आरोपी कृष्ण व ओम प्रकाश ने आवाज देकर देवनारायण को बुलाकर गाली-गलौज का प्रयोग करते हुए कहा कि तुम अपने भाई को समझा लो कि वह हमारी बहन राखी के विरुद्ध न्यायालय में चल रहे हिंदू विवाह अधिनियम का मुकदमा वापस ले ले व शादी का सामान वापस कर दें l देवनारायण ने विरोध करते हुए कहा कि घर बैठकर इसकी पंचायत कर लेंगे l इसी बात को लेकर दोनों आरोपियों नें देवनारायण को मारने पीटने लगे| आरोपी गाड़ी लेकर भाग गये l थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है
मुकदमा वापस करनें को लेकर की मारपीट
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



