युवा शक्ति ने की असम दंगों में मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग

0
116

फर्रुखाबाद: युवा शक्ति के दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। युवाओं ने मांग की कि गुजरात दंगों में मारे गये व्यक्तियों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाये।

[adrotate banner="3"]

कार्यकर्ताओं ने कहा कि असम में फैली अशान्ति, अराजकता व साम्प्रदायिक दंगों को रोकने हेतु अराजकतत्वों के खिलाफ दण्डनीय कार्यवाही की जाये तथा दंगों को रोकने के हर संभव प्रयास किये जायें। उन्होंने मांग की कि दंगों में मारे गये मृतक के परिजनों को 10 लाख व घायल को 3 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाये। असम सरकार को भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाये। दंगों की उच्च स्तरीय जांच करायी जाये। दंगों में पीड़ित परिवारों को पुनर्वास की सुविधा अतिशीघ्र मुहैया करायी जाये।

इस अवसर पर सचिन चौधरी, शाबिर हुसैन, जेडी यादव, राजू यादव, नौशाद खान, नफीश खान, मोहित गुप्ता, सुमित छोटू, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]