भाजपा युवा मोर्चा सदस्यता अभियान- मोदी से सीधी मुलाकात को बनाने होंगे 1000 सदस्य

0
103

BJPफर्रुखाबाद: अगामी 23 जुलाई से चंद्र शेखर आजाद के जन्‍मदिन से युवा मोर्चा 18 से 35 वर्ष के युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिये विशष अभियान चलायेगा। इस संबंध में शुक्रवार को स्‍वागतम गेस्‍ट हाउस में हुई बैठक के दौरान रणनीति तैयार की गयी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी होंगे।

[adrotate banner="3"]

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने शुक्रवार को आवास विकास स्‍थित स्‍वागतम गेस्‍टहाउस में बैठक कर युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिये विशेष अभियान की रणनीति तय की गयी। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि प्रदेश नेतृत्‍व के आदेशानुसार महान क्रांतिकारी चंद्र शेखर आजाद के जन्‍मदिन 23 जुलाई से इस अभियान का शुभारंभ किया जायेगा। इस में 18 से 35 वर्ष के युवाओं को जोड़ने का लक्ष्‍य रखा जायेगा। प्रति विधानसभा ढाई हजार सदस्‍य बनाने का आरंभिक लक्ष्‍य निर्धारित किया गया है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
प्रेस वार्ता में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत महाजन ने बताया कि रावेन्द्र राजपूत को जिले का सदस्यता प्रभारी बनाया गया है। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए युवा मोर्चा ने विशेष आफर की घोषणा की है। 1000 सदस्य बनाने वाले नेता का नरेन्द्र मोदी से और 500 सदस्य बनाने वाले नेता का युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर से सीधा संवाद कराया जायेगा। श्री महाजन ने बताया कि सदस्यता फार्म के अलावा सोशल मीडिया, फोन और इंटरनेट के जरिये युवाओं को पार्टी से जोड़ा जायेगा।वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, महामंत्री विमल कटियार, नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़, अनुराग पाठक, आदित्य मिश्रा आदि उपस्थित रह

[adrotate banner="2"]