युवा महोत्सव में मंच के साथ साथ गैलरी भी दिखी ‘हॉट’

0
103

फर्रुखाबाद: अपने अपने फैशन से ताज हासिल करने में जुटे युवा महोत्सव के प्रतिभागियों ने जहां मंच पर हॉट दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ी तो वहीं गैलरी में बैठे दर्शक भी कम हॉट नजर नहीं आये। यूं कहिए कि दर्शकों ने भी आगंतुकों की नजरों को अपनी तरफ आकर्षित किया।

[adrotate banner="3"]

युवा महोत्सव का मंच हॉट कपड़े पहने युवतियों से तो भरा ही था, साथ ही साथ कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची अन्य युवतियां भी मंच पर खड़ीं प्रतिभागियों से कम हॉट नजर नहीं आयीं। हालांकि गैलरी में बैठीं ज्यादातर युवतियां या तो पूर्व मिस फर्रुखाबाद थीं या युवा महोत्सव से सम्बंधित। जिन्होंने जमकर भीड़ में अपने जलवे बिखेरे। कड़कड़ाती ठंड में हॉट कपड़े पहनकर पहुंची युवतियों को ठंड ने शॉल इत्यादि ओढ़ने पर मजबूर कर दिया। या यूं कहिए कि हॉट कपड़े पहने युवतियों को ठंड ने कुछ समय बाद ही निराश किया। हालांकि युवतियां अंत तक कार्यक्रम में डटीं रहीं।

कैटवाक के दौरान  हाई-हील दे गयी दगा….

जिस समय मिस फर्रुखाबाद व मिस यूपी की प्रतिभागी पूरे जोश के साथ रैम्प पर कैटवाक कर रहीं थीं। उसी समय एक युवती की कैटवाक के दौरान पैर से हील निकल गयी। जिससे वह अनियंत्रित तो हुई लेकिन अपने आपको जल्द ही संभाल लिया। लेकिन यह नाजारा देख रही भीड़ तालियां बजाने लगी तो युवती ने मुड़कर हील उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पायी। बाद में मंच पर पहुंचने के दौरान पुन: वापस आकर युवती ने रैम्प पर पड़ी अपनी हील उठायी।

[adrotate banner="2"]