फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद युवा महोत्सव का आयोजन चार जनवरी को हो रहा है| जिसको लेकर आयोजन समिति ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गयी है| जिसमे हांट जींस में कैटवाक को लेकर सामाजिक संगठनो ने कड़ा विरोध जताया है| लेकिन आयोजन समिति ने विरोध को मिडिया में आने का जरिया बताया है|
फर्रुखाबाद युवा महोत्सव 2015 के कार्यक्रम आयोजन को लेकर एक बैठक महोत्सव के एयर होस्टेस एकेडमी निकट स्टेट बैंक में आयोजित की गयी थी जिसमे विभिन्य कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा की गयी| चार जनवरी से 19 जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रम में मेंहदी लगाओ,थाल सजाओ, निबन्ध, वाद- विवाद, ड्राइंग, साईकिल रेस, शेफ क्वीन फर्रुखाबाद (खाना खजाना) व एकल डांस, ग्रुप डांस,
माडलिंग के अलावा मिस फर्रुखाबाद, मिस यूपी, मिस प्रीटी इंडिया का मुकबला होगा| जिसमे युवतीयां रैंप पर कैटवाक भी करेगी| कैट बाक के दौरान उन्हें हाट जींस पहननी होगी| जिसको लेकर जनपद के सामाजिक व धार्मिक संगठनो ने कड़ा विरोध जताया है|
अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा है की आयोजक अगर हाट जींस पहनाकर युवतियों को रैंप उतारे गे तो इसका संगठन विरोध करेगा| आयोजको को सांस्कृतिक परिधान पहनाकर युवतियो को रैप पर उतारना चाहिए| अगर यह नही हुआ तो संगठन सड़को पर उतरेगा|
हिजाम जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने कहा है कि इस तरह का आयोजन हिन्दू संस्कृति के विपरीत है| उनका संगठन इसका कड़ा विरोध करता है
विधार्थी परिषद के नेता अभिषेक त्रिवेदी ने कहा है की जिन छात्र-छात्राओं या अन्य जनपदों व प्रदेशो से आयी युवतियों को सार्वजानिक रूप से अंग प्रदर्शन करना किसी भी कीमत पर उचित नही है| आयोजक शहर के गणमान्य लोग है| उन्हें भी इस बारे में सोचना चाहिए| विधार्थी परिषद इसका खुलकर विरोध करेगा|
वही युवा महोत्सव के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा है की कुछ लोग केबल विरोध ही करना जानते है| उनके विरोध का कारण केबल मिडिया में अपनी जगह बनाना है उनके विरोध से महोत्सव को कोई फर्क नही पड़ेगा|
इस अवसर पर महोत्सव के अध्यक्ष संदीप शर्मा, अरुण प्रकाश तिवारी (ददुआ), संजीब मिश्रा बाबी, पुष्पेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे|
युवा महोत्सव में अंग प्रदर्शन को लेकर सामाजिक संगठन उग्र
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

