युवा महोत्सव: टीवी से हुनर सीख डांस चैम्पियन बनी नेहा वाजपेयी

0
164

neha vajpeyi copyneha vajpeyi 2फर्रुखाबाद: युवा महोत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने पंहुची नेहा वाजपेयी ने डांस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को मात देकर डांस चैम्पियन बन गयी|नेहा को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया|

[adrotate banner="3"]

युवा महोत्सव के डांस प्रतियोगिता में लिटिल सक्सेना, अंशु शुक्ला, प्रीती कठेरिया, मीनाक्षी कुमारी, अपूर्वा कुमारी, श्रुति शुक्ला, गोल्डी गंगवार, शिवा शर्मा, अर्जुन, आकाक्षा सिंह, नीलम सिंह, मोहित शाक्य, अजीत शाक्य, नेहा वाजपेयी, प्रियम दीक्षित, दीपाली श्रीवास्तव, अंशिका गौतम, सुन्दरम कुमार. बिलाल सह्बाग,आशू आदि ने हिस्सा लिया था| जिसमे नेहा वाजपेयी को डांस चैंपियन का ख़िताब दिया गया|
नेहा वाजपेयी ने बताया की वह माडलिंग व अभिनय में रूचि रखती है| उन्होंने नृत्य टीवी से देखकर सीखा है| उन्होंने बताया है की उनका सपना है की वह एक बहुत बड़ी डांसर बने| नेहा का कहना है की डांस एक कला है| यदि आप सोच ले की हमे कोई काम करना है तो चाहे कितना भी विरोध हो आप उनमे सफल जरुर होंगे| नेहा ने जनपद की अन्य युवतियों को भी डांस के क्षेत्र में आगे आने की सलाह दी है|

[adrotate banner="2"]