युवा ब्राह्मणो का रुझान सचिन यादव की ओर- कई ने थामी कैंची

0
182

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ रहे सचिन सिंह यादव के साथ लगातार युवा जुड़ रहे है| इसमें हर वर्ग और जाति के युवा वोटर है| लेकिन चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में ब्राह्मणो को अपनी ओर आकर्षित करने काफी हद तक सचिन यादव और उनके पिता पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने कोशिश की है| देर रात तक वे इस वर्ग में लगातार सेंधमारी कर रहे है| इस सीट के सबसे निर्णायक मतदाता पर सभी पार्टियो की नजर है| परम्परागत भाजपा का वोटर होने के बाबजूद यहाँ के ब्राह्मण समाज के वोटर किधर वोट डाल दे कोई दवा नहीं कर सकता| पिछले चुनाव में सलमान खुर्शीद की जीत का श्रेय भी ब्राह्मणो के हाथो लगा था| मगर इस बार सलमान की स्थिति कमजोर होने के कारण ब्राह्मण सबसे ज्यादा खामोश है| हालाँकि सबसे बड़ा हिस्सा भाजपा को ही वोट करने के कयास लगाये जा रहे है|

[adrotate banner="3"]

सचिन के निवास पर सुबह विद्यार्थी परिषद, हिन्दू जागरण मंच और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता सचिन यादव के साथ कैंची पकडे दिखाई पड़े|
Sachin Singh Yadav
राजीव चैहान (नगर मंत्री) अभाविप, उमेश राठौर वार्ड अध्यक्ष भाजपा, गोविन्द अग्निहोत्री नगर अध्यक्ष हिजामं, अभिषेक पाण्डें सह संयोजक अभाविप, दुर्गेश राठौर नगर उपाध्यक्ष अभाविप, राजू पाल सभासद वार्ड न० 13 से, दीपक राठौर नगर संयोजक भाजयुमो, गोपाल मिश्रा बूथ अध्यक्ष भाजपा, आशुतोष त्रिपाठी नगर अध्यक्ष अभाविप, अनुराग पाठक जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो, वीरेन्द्र वाथम सभासद प्रत्याशी वार्ड न० 3, देवेश सक्सेना भजपा सभासद प्रत्याशी वार्ड न० 13, अभिषेक दुवे छात्रसंघ महामंत्री डी० एन० कालेज, रवि माथुर महाविद्यालय प्रमुख डी०एन० कालेज सहित तीन दर्जन युवाओ ने सचिन के साथ कंधे से कन्धा मिलकर चलने की कसम खाई|
Sachin Singh
वहीँ दूसरी ओर निर्दलीय प्रत्याशी सचिन सिंह यादव ने अलीगंज क्षेत्र के ग्राम गजपत नगला, जरारी, टपुआ, कुडानावर, जखा, जैथरा, धुमरी कैल्ठा तथा कायमगंज के अताईपुर, नबावगंज, व मोहम्मदाबाद आदि ग्रामों में जनसम्पर्क किया।इस दौरान सचिन सिंह यादव के साथ में श्री संजू सिंह यादव कटिघरा वाले, विनोद यादव, बन्टी यादव चन्दन यादव कैल्ठा, वीरपाल सिंह धुमरी, पंकज यादव रघुराज सिंह नगला वेदी, अनुराग दुवे, ठा० रामनाथ सिंह बी0डी0सी0 डाडा वाले, व दफेदार यादव जरारी आदि लोग मौजूद थे।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]