युवा उद्योग व्यापार मण्डल ने फतेहगढ़ स्टेशन की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

0
107

FARRUKHABAD : जिला युवा उद्योग व्यापार मण्डल कंछल गुट के उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर रेलवे महाप्रबंधक गोरखपुर को संबोधित ज्ञापन रेलवे प्रबंधक फतेहगढ़ स्टेशन अशोक कुमार को सौंपा।congress

[adrotate banner="3"]

उन्होंने मांग की कि उत्सर्ग एक्सप्रेस को फतेहगढ़ स्टेशन पर रोका जाये। इसके अलावा सभी ट्रेनों का ठहराव फतेहगढ़ स्टेशन पर किया जाये। पार्सल बुकिंग काउंटर भी फतेहगढ़ में खोला जाये। प्लेट फार्म पर टीन शेड लगवाया जाये। प्लेटफार्म पर लाइटों की मरम्मत की जाये, जिससे लूट पाट की घटनायें न हो सकें। मानक के अनुसार प्लेटफार्म को ऊंचा किया जाये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस दौरान तनु कुदेशिया जिला मंत्री, दीपक राठौर जिला संगठन मंत्री, जे डी यादव, गौरव यादव, रवी श्रीवास्तव, सुमित सक्सेना, राजू ठाकुर, बनारसी गुप्ता, विक्की बाथम आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]