युवाओं ने फूंका मनमोहन व सोनिया का पुतला

0
102

फर्रुखाबाद: डीजल पर बढ़ाये गये दाम के अलावा घरेलू गैस सिलेण्डर को सीमित करने के विरोध में छात्र युवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने चौक पर नारेबाजी के साथ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनियागांधी का पुतला फूंक विरोध जताया।

[adrotate banner="3"]

छात्र युवा परिषद के कार्यकर्ता देर शाम चौक पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व सोनियागांधी के दो पुतले लेकर नारेबाजी करते हुए पहुंचे। दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के चौक बाजार पर नारेबाजी करने के दौरान जाम की स्थिति बन गयी। कार्यकर्ताओं ने पुतलों को आग के हवाले कर आक्रोष निकाला। इस दौरान अर्पित दुबे, राहुल अग्निहोत्री, सोनू वर्मा, विभू तिवारी, सोनू वर्मा, विकास कुमार, अमन सिंह, अभिषेक गुप्ता के अलावा अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]