युवती से छेड़छाड़ के मामले ने फिर पकड़ा तूल, जबाबी मारपीट जारी

0
137

नबावगंज (फर्रुखाबाद): थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम खलवारा निवासी युवती से छेड़छाड़ व मारपीट के मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी प्रकरण में बुधवार को बलीपुर निवासी एक समाचार पत्र के प्रतिनिधि को खलवारा निवासी युवकों ने मारपीट कर दी। जिसके बाद गुस्साये बलीपुर के निवासियों ने एक खलवारा निवासी युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद खलवारा के ग्रामीणों ने अचरा स्थित दुकानों पर हंगामा काट दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार बुधवार को बलीपुर निवासी एक दैनिक समाचार पत्र प्रतिनिधि को खलवारे के लोगों ने घेरकर अपने गांव के सामने पीट दिया। इसके बाद खलवारा निवासी अभिलाख फर्रुखाबाद से अपने गांव वापस जा रहे थे। बलीपुर गांव के निकट बस को बलीपुर के लोगों ने रोक कर अभिलाख को उतार लिया और जमकर मारपीट की। जिसकी सूचना पाकर खलवारा गांव के लोग उत्तेजित हो गये और अचरा स्थित बलीपुर निवासियों की दुकानों पर तोड़फोड़ इरादे से पहुंच गये और बाजार बंद कराने की धमकी देने लगे। जिससे शाम को कुछ लोग दुकाने बंद कर भाग गये। जिसकी सूचना मेरापुर थाना पुलिस को लगी तो फोर्स के साथ थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। जिस पर उन्होंने खलवारा निवासियों को समझा बुझाकर शांत कर दिया।

[adrotate banner="2"]