युवती को अगवा करनें में एफआईआर

0
138

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मौसेरी बहन को अगवा करनें वाले आरोपी पिता को बिठाये जानें पर शुक्रवार को कोतवाली जा पंहुचा| हालांकि पुलिस नें किशोरी को अगवा करनें के मामले में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है|
जानकारी में मुताबिक तीन दिन पूर्व शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी युवती घर से दवा लेनें के लिए घर से बाहर निकली थी लेंकिन देर शाम तक वह घर वापस नही आयी|काल किये जानें पर उसका फोन स्वीच ऑफ था| छानबीन किये जानें पर पता चला की युवती अपने मौसेरे भाई के साथ गयी है| इस पर परिजनों पर मामले की जानकारी देकर पुलिस से मदद मांगी| पुलिस नें दबाब बनाने के लिए आरोपी युवक के पिता को कोतवाली में बिठा लिया| पिता के पकड़े जानें के दबाब में युवक युवती को लेकर कोतवाली आ गया| तब पुलिस नें युवती को अगवा करनें के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]