युवती के घर आपत्तिजनक हालत में दबोचा गया प्रेमी

0
179

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) बीती रात फोन पर बात कर प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर पंहुचा और घर के भीतर दाखिल हो गया| युवती के भाई ने उसे बदमाश समझ कर कमरे में बंद कर लिय| सुबह पुलिस को सूचना दी गयी| पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया |
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवती का शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भोपतपट्टी निवासी युवक अखिलेश पुत्र तुलाराम राजपूत के साथ फोन पर हुई बात के दौरान प्रेम हो गया| बीती रात दोनों की फोन पर बात हुई| जिसके बाद जब युवती के परिजन कही रिश्तेदारी में चले गये तो प्रेमी उसके घर पंहुच गया| उसका युवती का भाई घर के बाहर सो रहा था|
मौका देखकर वह घर के भीतर दाखिल हो गया और दरवाजा भीतर से बंदकर दिया| घर के भीतर से आवाज सुन युवती के भाई ने बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया| सुबह डायल 100 को सूचना दी गयी| पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को दबोच लिया| पुलिस आरोपी को थाने ले गयी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]