युवक से मारपीट कर चेन लूटने का आरोप

0
225

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात भाई के विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे बाइक सबार के साथ मारपीट कर दी गयी| युवक नें चेन लूट का आरोप लगाया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच कर रही है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के इमामबाड़ा तलैया लेंन निवासी इमरान खां पुत्र इस्लाम खां नें पुलिस को तहरीर दी जिसमे आरोप लगाया कि वह अपने भाई की शादी में शामिल होनें शहर कोतवाली के ग्राम अमेठी जदीद गया था| तभी वापस आनें के दौरान ग्राम चाँदपुर के निकट आरोपी गौरव, सौरभ, अंचित व सुनील के साथ ही दो अज्ञात लोगों नें उसकी बाइक रोंककर मारपीट कर दी और उसके गले से सोनें की चेन लूट ली| उसी दौरान कार्यक्रम से वापस आ रहे परिजनों और लोगों नें आरोपियों को ललकारा तो आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गये| घटना के सम्बन्ध में पुलिस छानबीन कर रही है|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]