युवक ने घर के भीतर पंखें में फांसी लगाकर जिन्दगी से कह दिया अलविदा

0
146

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) बीती रात नशे की हालत में युवक नें घर के भीतर कमरें में लगे छत के पंखें से फांसी लगाकर जान दे दी |परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी 30 वर्षीय शैलेन्द्र जाटव पुत्र जिलेदार के भाई जितेन्द्र नें बताया कि बीती रात उसने नशे की हालत में घर के बाहर रखे छप्पर को गिराया और उसके बाद कमरें में चला गया| देर रात दो बजे उसके भाई जितेन्द्र नें देखा तो पता चला कि शैलेन्द्र नें पंखे में कपड़े की रस्सी से फांसी लगा ली| शैलेन्द्र का शव फांसी पर लटका देखकर चीख-पुकार मच गयी| मृतक की पत्नी रेशमा बीते दो माह पूर्व अपने मायके चली गयी थी | उसके एक तीन बर्ष की पुत्री जानवी है|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]