फर्रुखाबाद:(कायमगंज)परिवारिक विवाद से परेशान चल रहे युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया| पुलिस ने घटना की जानकारी ने इंकार कर दिया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ज्योना निवासी 35 वर्षीय युवक ने गोली मारकर जान दे दी| घटना तकरीबन बीती रात 11 बजे की है जब युवक ने गोली मारी| गोली की अाबाज सुनते ही परिजन मौके पर एकत्रित हो गए| परिजनों ने पुलिस को जानकारी नही दी| युवक की शादी लगभग 16 वर्ष पहले हुई थी।वह गृह कलह से परेशान रहता था जिसके चलते उसे शराब की लत लग गयी| जिससे आये दिन घर में विवाद रहता था। शनिवार को वह घर की छत पर था। किसी समय उसने गोली मार ली। परिजनों को रात करीब 11 बजे जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एके सिंह परिहार उन्हें घटना की कोई जानकारी नही है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


