फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) हत्या के मुकदमालगने से परेशान चल रहे युवक ने खुद को गोली मार ली| जिससे उसकी मौत हो गयी| पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर लिया है|
[adrotate banner="3"]
थाना क्षेत्र के ग्राम मीरादरवाजा निवासी 35 वर्षीय लाल मियाँ पुत्र अफसर की माँ नमून निशा ने बताया कि मैनपुरी में एक हत्या के मुकदमे में लाल मियां का नाम चल रहा था| जिससे लेकर वह परेशान रहता था| शनिवार को शाम लगभग 5 बजे लाल मियाँ ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली| घटना के बाद मृतक लालमियां की माँ का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
जाँच करने पंहुचे कार्यवाहक थानाध्यक्ष रहीस खां ने बताया की मौके से तमंचा बरामद हुआ है| आत्महत्या का मामला लग रहा है| जाँच की जा रही है|
[adrotate banner="2"]


