फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) घर के कमरें में युवक नें साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा दी | जानकारी होनें पर परिजनों नें दरवाजा तोड़कर कमरें के भीतर देखा तो युवक फांसी पर झूल रहा था | परिजनों में कोहराम मच गया|
कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी सुरेन्द्र नागर नें बताया कि उसका 22 वर्षीय पुत्र राजा नागर बीती रात घर के कमरे में साड़ी से कुंडे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर दी | मंगलवार को सुबह परिजनों नें उसको कमरें में झूलते देखा | जिसके बाद ग्रामीणों को जानकारी दी| ग्रामीणों की मदद से राजा हो नीचे उतारा गया| उसकी मौत हो चुकी थी| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी|
बीमार चल रही युवती की मौत
कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम आजाद नगर निवासी अवधेश कुमार पुत्र नरेश चन्द्र नें पुलिस को सूचना दी कि उसकी 26 वर्षीय बहन बीनू का उपचार नोयडा से चल रहा था| बुधवार को सुबह लगभग 8:30 बजे बीनू की मौत घर पढ़ो गयी| अवधेश नें पोस्टमार्टम करानें की मांग की|
युवक नें घर के कमरें में फांसी लगाकर दी जान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


