युवक को मारपीट कर लूटा

0
149

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम मंझा की मड़ैया निवासी बृजेश वर्मा के साथ रतनपुर रम्हौआ के निकट बाइक सबार युवको ने मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया| पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है|
बृजेश वर्मा भांजी रागिनी के साथ मैनपुरी में भांजी संगीता की बरात में शामिल होने जा रहा था। जब वह रतनपुर रम्हौआ के निकट तीन बाइक सबारो ने उसे रोंककर लाठी-डंडो से पीट कर 25 हजार की नकदी लूट ली| ब्रजेश ने बताया कि उसने फसल बेंची थी जिसके रूपये लेकर वह शादी में जा रहा था| रास्ते में ग्राम करनपुर घाट निवासी छोटे, गुड्डू व श्रीकृष्ण ने तमंचे के बल पर मारपीट कर 25 हजार रुपये लूटकर भाग गये|
प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना मारपीट की है लूट नही हुई| जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]