युवक को बंधक बनाकर 20 हजार लूटे

FARRUKHABAD : थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम उमरैल निवासी डालक्टर ने जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र देकर कहा है कि बीते दिन वह पड़ोसी गांव से रुपये लेकर लौट रहा था तभी रास्ते में नामजद लोगों ने बंधक बनाकर 20 हजार रुपये लूट लिए और उसे बंधक बनाकर मक्का के खेत में बांध कर डाल दिया।
loot[bannergarden id=”8″]
डालक्टर का आरोप है कि वह पड़ोसी गांव ब्रह्मपुरी निवासी मनवी से 20 हजार रुपये उधार लेकर लेवर को देने के लिए साइकिल से अपने गांव उमरैल आ रहे थे। रास्ते में पहले से ही घात लगाये बैठे गांव के ही मोर सिंह पुत्र मंगली व रामवीर पुत्र मोर सिंह व दो लोग अज्ञात जो नाजायज असलाह से लैस थे।
[bannergarden id=”11″]
डालक्टर को ब्रह्मपुरी व उमरैल के बीच में मंधौआ नगर तिराहे पर पकड़ लिया और उसकी आंखों में पट्टी बांधकर जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए और अपने साथ ले जाकर मक्का के खेत में हाथ पैर बांधकर डाल दिया। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आया तो परिवार वालों ने आस पास ढूंढा। शोरगुल सुनकर व टार्चों की रोशनी देखकर अभियुक्त भाग गये। उसने कोशिश करके अपने हाथ खोल लिये और मुहं में रुदे कपड़े को निकाल कर चिल्लाया तब प्रार्थी के घर वाले मौके पर पहुंचे।
परिजनों के साथ पहुंचकर पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते कोई कार्यवाही नहीं की। डालक्टर ने जिलाधिकारी से घटना की जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।