युवक को गोली मारकर घायल करने की रिपोर्ट

0
128

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद): कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम बिहार निवासी सुनील कुमार पुत्र सूबेदार शाक्य को गांव के ही दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में पत्नी को पीटने से मना करने पर उसको गोली मार दी। सुनील ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।

[adrotate banner="3"]

ग्राम बिहार निवासी सुनील कुमार पुत्र सूबेदार शाक्य ने आरोप लगाया कि वह अपनी बहन सर्वेश कुमारी व बहनोई धर्मेन्द्र को स्टेशन छोड़कर वापस गांव बिहार लौट रहा था। गांव में गली से गुजर रहा था तभी अमित पुत्र जगदीश, विवेक पुत्र जगदीश, कलक्टर पुत्र श्रीकृष्ण, पल्लू पुत्र रामप्रकाश ने बुलाया और कहा कि तुम अपने भाई से बहुत लड़ते हो। सुनील ने कहा कि आपसी मामला है आपको इससे क्या मतलब। इसी बात पर इन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। पत्नी मनोरमा के कुन्डल छीन लिये। कलक्टर के कहने पर अमित ने गोली मारकर घायल कर दिया। सुनील कुमार के पैर में गोली लग गयी। 26 मई को रिपोर्ट लिखाने आने से अभियुक्त पल्लू ने रोक लिया। कहा कि रिपोर्ट लिखाने गया तो जान से मार देंगे। छिपते हुए कोतवाली आज सोमवार को पहुंचा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

[adrotate banner="2"]