युवक के साथ मारपीट कर गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) गाँव के दबंगों ने युवक व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर फायर झोंक दिया| जिससे युवक के पेट में गोली लगने से वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| वही एक को हिरासत में ले लिया गया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम रूनी निवासी 26 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र रामनिवास ने बताया कि गाँव के ही कुछ लोगों के साथ पुराना विवाद चल रहा था| मंगलवार को शाम वह अपने घर के सामने था| उसी समय दबंगो ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी| यह देखकर उसकी माँ कमला देवी व सुशील भी बचाने पंहुचे तो उसके साथ भी मारपीट की| उसी दौरान एक दबंग नें फायरिंग कर दी| गोली सुशील कुमार के पेट में लगी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल भेजा| जंहा डॉ0 अभिषेक चतुर्वेदी ने उसका उपचार किया| उसके बाद उसे मेडिकल के लिये सीएचसी कमालगंज भेजा|
कमालगंज में सीएचसी प्रभारी मानसिंह वर्मा ने घायल का मेडिकल किया| घटना की सूचना मिलने पर सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह व थानाध्यक्ष जहानगंज अंगद सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की|
थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है| जाँच की जा रही है|तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी|