फर्रुखाबाद:(जेएआई ब्यूरो) बीती रात युवक की हत्या कर शव दफना दिया गया था| पुलिस नें घटना की सूचना पर उसका शव जमीन से निकाल कर बरामद कर लिया था| लिहाजा मृतक के पिता की तहरीर पर प्रेमिका के माँ-बाप व भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है| आरोपी फिलहाल फरार है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम सराह निवासी मृतक 25 वर्षीय अंकित अवस्थी के पिता श्री राम अवस्थी नें कोतवाली फतेहगढ़ में अंकित की प्रेमिका के पिता धर्मेन्द्र चौहान उनकी पत्नी उमा चौहान व पुत्र प्रशांत के खिलाफ हत्या कर सबूत मिटानें के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप नें बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


