युवक की करंट से मौत

0
110

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) कस्बे के मोहल्ला इमली दरवाजा निवासी 18 वर्षीय आजम पुत्र मुशीर की स्कूल में लगे हैंडपंप पर नहाने गया युवक टूटी पड़ी विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गयी| पुलिस ने परिजनों के द्वारा दी गयी तहरीर पर अज्ञात विद्युत कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

[adrotate banner="3"]

आजम मंगलवार सुबह घर के सामने स्थित अंजुमन स्कूल में लगे हैंडपंप पर नहाने गया था। आजम ने जैसे ही हैडपंप को छुआ तो उसे करंट लगा जिससे वह जमीन पर गिर गया| जिससे वह टूटे बिजली के तारो में उलझ गया| स्थानीय लोगो ने परिजनों के सहयोग से उसे लकड़ी से हटाने का प्रयास किया| लेकिन उसके चाचा मो० रजी को भी करंट लगा| जब कुछ उपकेन्द्र से बिजली बंद हुई तो उसे तारों से अलग किया जा सका| परिजन उसे सीएचसी ले गये जंहा से मृत घोषित कर दिया गया|

घटना के बाद परिजन आक्रोशित होकर हंगमा करने लगे| घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम अजीत सिंह व सीओ कायमगंज नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने मृतक के चाचा मो. रजी की तहरीर पर अज्ञात विद्युत कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

[adrotate banner="2"]