फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) देहरादून नौकरी करने गये युवक की की मौत के बाद उसका शव घर आते ही कोहराम मच गया| परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का शक जाहिर किया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर निवासी 35 वर्षीय हरेंद्र पुत्र रती पाल सिंह चौहान बीते तकरीबन एक महीने पूर्व अपने कुछ साथियों के साथ देहरादून नौकरी करने के लिए गया था| जहां उसका शव कमरे के पीछे पड़ा मिला| हरेन्द्र का शव बुधवार देर रात उसके घर पंहुचा| जंहा शव के पंहुचते ही कोहराम मच गया| परिजनों व पत्नी सोनम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


