यादव परिवार की हाईप्रोफाइल मीटिंग से यूपी की सियासत में हलचल

0
84

AKHILESH YADAVलखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह के घर पर यादव परिवार की बैठक से उत्तर प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अचानक बुलाई गई इस बैठक में पार्टी के थिंक टैंक माने जाने वाले राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर राम गोपाल यादव भी दिल्ली से पहुंचे हैं।

[adrotate banner="3"]

माना जा रहा है इस बैठक में प्रदेश के कुछ मंत्रियों के कामकाज पर भी चर्चा होगी। यह मंत्री लंबे समय से सपा सुप्रीमो तथा यादव परिवार के रडार पर हैं। अभी अखिलेश सरकार के मंत्रिमंडल में भी फेरबदल की गुंजाइश को देखते हुए भी यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव प्रदेश के आवास पर हो रही इस बैठक में प्रो. राम गोपाल यादव के अलावा सीएम अखिलेश यादव तथा कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव भी मौजूद हैं। बैठक को लेकर हलचल तेज है। सरकार के मंत्रियों पर तलवार लटकी है जबकि सरकार और संगठन में भी कुछ फेरबदल की संभावना है|

[adrotate banner="2"]