यातयात पुलिस की गांधीगिरी, हेलमेट नहीं पहनने वालों को गिफ्ट में दिया गुलाब

0
168

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के मूल मंत्र के साथ चल रहे सड़क सुरक्षा पखबाडा के तहत यातायात पुलिस ने तरीका बदल लिया है। अब हेलमेट नहीं पहनने वालों, कार की सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों को पुलिस ने प्रेम से रोका। उन्हें गुलाब का फूल भेंट कर नियम पालन का अनुरोध किया।
यातायात पुलिस की इस गांधीगिरी को लोग देखते ही रह गये | यातयात प्रभारी रजनेश कुमार नें अपनी टीम के साथ शहर के लाल गेट पर अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात के नियम बताये| उन्हें यातायात नियम के अनुपालन करने का अनुरोध करें। उन्हें सार्वजनिक जगह पर फूल भेंट करें ताकि उन्हें अपनी सुरक्षा का खुद एहसास हो सके। आगे नियम का अनुपालन स्वफूर्त करें।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]