म्युनिस्पल कालेज के शिक्षकों ने की वेतन दिलाने की मांग

0
118

FARRUKHABAD : म्युनिस्पल इंटर कालेज फतेहगढ़ के समस्त शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियो को विगत चार माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया। जिसको लेकर शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।TEACHER

[adrotate banner="3"]

इस दौरान शिक्षकों ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ को ज्ञापन सौंपकर कहा कि शिक्षकों को चार माह से वेतन न मिल पाने से वह रोजी रोटी के लिए परेशान हैं। बच्चों का खर्चा चलाना उन्हें मुस्किल पड़ रहा है। जबकि प्रधानाध्यापक व प्रबंधक जनशक्ति का बहाना लेकर वेतन के बिल पर हस्ताक्षर करने से मना कर रहे हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेशानुसार समस्त कालेज शिक्षकों का वेतन भुगतान हो चुका है। इस सम्बंध में प्रबंधक को लिखित आदेश भी प्राप्त कराया जा चुका है। लेकिन इसके बावजूद प्रधानाध्यापक व प्रबंधक टाल मटोल कर रहे हैं। शिक्षकों ने शीघ्र वेतन दिलाने की मांग की है।

इस दौरान सुमन शर्मा, सुबोध कुमार, अशोक कुमार कठेरिया, रमेश कुमार प्रबल प्रताप सिंह, दिनेश चन्द्र आदि कर्मचारी व शिक्षक मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]