मोहित हत्याकांड: 3 युवतियों व 17 युवको के चक्रव्यूह मे फंसी पुलिस की जाँच

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

mohit htya1 copyफर्रुखाबाद: जब से टैक्सी चालक मोहित के शव की शिनाख्त हुई तब से पुलिस एक पैर पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नाच रही है| पुलिस को पूरा यकीन है की मोहित की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है| जिसके चलते पुलिस मृतक की काल डिटेल के जरिये आरोपियों तक पंहुचने का प्रयास कर रही है|

पुलिस ने शिनाख्त वाले दिन ही मृतक का मोबाइल ले लिया था| जिससे पुलिस काल डिटेल निकाल कर आरोपियों की तलाश मे जुट गयी है| कोतवाल अजीत सिंह मंगलवार को जीजीआईसी पंहुचे उन्होंने कालेज से एक लडकी को हिरासत मे लिया है| घटना के सम्बन्ध मे काल रिकार्ड से पुलिस ने फतेहगढ़ से ही एक अन्य छात्रा को भी हिरासत मे लिया है| इसके अलावा पुलिस ने तकरीबन डेढ़ दर्जन युवक चिन्हित किये है| पुलिस को मृतक मोहित के मोबाइल से तीन युवतियों के साथ ही साथ डेढ़ दर्जन युवको के नम्बर मिले है| युवक ग्वालटोली, अम्बेडकर कालोनी, कर्नल गंज आदि मोहल्लो के है| पुलिस ने कुछ को हिरासत मे लेकर पूंछताछ भी की है| लेकीन अभी तक कोई सटीक जानकारी निकल कर सामने नही आयी| हिरासत मे बैठी युवतियों ने बताया की मोहित की उनसे बात होती थी| मोहित ने उन्हें बताया था की नेकपुर के पास ही उसकी पूर्व प्रेमिका रहती है| लेकिन उसका व्यवहार ठीक ना होने के कारण उसको छोड़ दिया है| फ़िलहाल मोबाइल काल डिटेल मे मिले 3 युवतियों व 17 युवको के मोबाइल नम्बरों के चक्रव्यूह मे पुलिस की जाँच फंसी है|

कोतवाल अजीत सिंह ने बताया की जाँच चल रही है|