मोहम्मदाबाद के दुबे रसगुल्ले वाले के यहाँ एसडीएम का छापा

0
174

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद): थाना व कस्बा मोहम्मदाबाद के मैन बाजार स्थित रसगुल्लों की प्रसिद्ध दुकान दुबे मिष्ठान भण्डार पर एसडीएम सदर भगवानदीन वर्मा ने रसगुल्ला व अन्य चीजों के सेम्पुल भरे। छापे की खबर लगते ही कस्बे की अन्य मिठाई व परचून दुकानदार शटर डालकर फरार हो गये।

[adrotate banner="3"]

एसडीएम सदर भगवानदीन वर्मा, खाद्य निरीक्षक मानसिंह वर्मा ने अचानक मोहम्मदाबाद कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित मोहम्मदाबाद के प्रसिद्ध रसगुल्लों की दुकान दुबे मिष्ठान भण्डार पर छापेमारी की। खाद्य सामग्री का निरीक्षण करने के बाद एसडीएम ने मिष्ठान भण्डार से सेम्पुल भरवाये। एसडीएम के छापे की खबर लगते ही कस्बे के सभी मिठाई दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर खिसक गये।

एसडीएम भगवानदीन वर्मा ने बताया कि छापेमारी अभी और कई दिन चलेगी। किसी भी मिलावटखोर को बख्सा नहीं जायेगा।

[adrotate banner="2"]