मोहब्बत का पैगाम लेकर दिल्ली पहुंचे नवाज

0
118

Nawaj Shareefनई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ दिल्ली पहुंच गए हैं। नवाज के साथ उनके बड़े बेटे हुसैन नवाज शरीफ और उनकी पत्नी भी हैं। लाहौर से रवाना होने से पहले नवाज शरीफ ने कहा था कि वो मोहब्बत का पैगाम लेकर दिल्ली जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने खासतौर पर नवाज को अपने शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए बुलाया है।

[adrotate banner="3"]

नवाज ने भी मोदी का न्योता कबूल लिया और उनके शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने भारत पहुंच गए हैं। यह भारत के इतिहास में पहली बार है जब प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। नवाज की कल नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय बातचीत होने की भी संभावना है।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]