मोबाइल छीनकर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़कर धुना

0
106

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डे पर यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहे मोहल्ला हाथीखाना निवासी युवक अमित को नागरिकों ने पकड़कर जमकर धुलाई कर दी तत्पश्चात पुलिस को सौंप दिया| मोबाइल चोर के दो साथी भाग निकलने में सफल रहे|

[adrotate banner="3"]

सोमवार को पड़ोसी जिला हरदोई निवासी अनुराग कानपुर से वापस अपने घर जा रहा था। वह फर्रुखाबाद बस स्टेशन पर उतरकर मोबाइल पर बात करने लगा। तभी अमित ने पीछे से मोबाइल पर झपट्टा मारा और भागने लगा। अनुराग के शोर मचाने पर वहां मौजूद नागरिकों ने पीछा कर अमित को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। बाद में अमित को पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों के हवाले कर दिया। अनुराग ने पुलिस को बताया कि अमित के साथ दो युवक और थे जो चकमा देकर भाग गये। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

[adrotate banner="2"]