मोदी व साक्षी पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा

0
103

kangresफर्रुखाबाद: भाजपा सांसद सच्चीदानंद साक्षी के द्वारा बीते दिन राहुल गाँधी व सोनिया गाँधी पर एक बार फिर विवादित वयान देने पर कांग्रेस खेमे में आक्रोश व्याप्त हो गया| कांग्रेस नेताओ ने मोदी व साक्षी के खिलाफ जमकर नारेवाजी करते हुये पुतला भी फूंक दिया|
पार्टी के प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव के बढ़पुर स्थित आवास पर भूमि अधिग्रहण अध्यादेश एवं किसानो की फसलो के मुआवजे को लेकर कमालगंज व्लाक में होने वाले धरना प्रदर्शन पर चर्चा हुई| धरने का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा कराया जायेगा|

[adrotate banner="3"]

बैठक के उपरांत साक्षी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी व उपाध्यक्ष राहुल गाँधी पर गेंहू व जौ को लेकर टिप्पणी करने के विरोध में सभी पार्टी कार्यकर्ता बढ़पुर व्लाक के सामने नारेबाजी करते हुये पहुचे| जंहा पुतले को आग लगाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा सांसद साक्षी के खिलाफ जमकर आवाज बुलंद कि|
प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह ने कहा पहले साक्षी अपना कद देखे फिर राहुल गाँधी पर आरोप लगाये| साक्षी राहुल पर आरोप लगा कर अपने ही मुंह पर थूक रहे है| जिलाध्यक्ष म्रत्युजय शर्मा ने कहा कि राहुल गाँधी सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ की रीढ़ है| उनके ऊपर उंगली उठाने वाले को कांग्रेस का कार्यकर्ता बर्दास्त नही करेगा| डॉ० दिनेश अग्निहोत्री ने कहा कि साक्षी बलात्कार के आरोपी है उनके पहले वह अपने अन्दर देखे फिर उनके नेता पर आरोप जड़े| वह बाबा के भेष में जनता के साथ साथ संत समाज को गुमराह कर रहे है| जिलाध्यक्ष ने विधि एवं मानवाधिकार की शहर चेयरमैन के पद पर आशु खान,

जिला चेयरमैंन अनुपमा शर्मा के साथ-साथ जिला संयोजक के पद पर बरुन त्रिपाठी को नियुक्त किया है|
इस दौरान नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, मनोज गंगवार, जितेन्द्र सिंह, विकास राजपूत, सलीम खां, वसिमुज्जमा खान, आशीष कटियार, इरफान खान, सेवक सिंह, ओमप्रकाश, राजा खान आदि मौजद रहे है|

[adrotate banner="2"]