मोदी पीएम बने तो सौरव गांगुली खेल मंत्री!

0
115

SAURABH GANGULI JNIऐसी खबरे हें कि टीम इंडिया के धाकड़ कप्तान रहे सौरव गांगुली अब राजनीति के मैदान पर अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं और इसके लिए एक राष्ट्रीय पार्टी ने टिकट देने का प्रस्ताव भी दिया है।गांगुली बाएं हाथ के बल्‍लेबाज रहे हैं और अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को कई नायाब जीत दिलाई है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गांगुली कमेंट्री में भी सफल रहे हैं।

[adrotate banner="3"]

मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’ सौरव गांगुली को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के‌ लिए सीट देने का प्रस्ताव दिया है। आम चुनाव अगले साल होने हैं और अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि उन्होंने यह प्रस्ताव स्वीकार किया है या नहीं। कहा जा रहा है कि यह प्रस्ताव भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की ओर से आया है। अगर मोदी की केंद्र में सरकार बनती है तो गांगुली को खेल मंत्री बनाया जा सकता है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
एक बंगाली दैनिक अखबार ने गांगुली के बयान को छापा है जिसमें उन्होंने कहा, “हां, मेरे पास ऐसा प्रस्ताव है। लेकिन मैंने अभी कोई फैसला नहीं लिया है कि क्या करना है। मैं पिछले कुछ समय से बहुत व्यस्त हूं। जल्द ही आप लोगों को मेरे फैसले के बारे में पता लग जाएगा।” पहले भी यह खबर आई थी कि गांगुली ने भाजपा नेता वरुण गांधी से नवंबर के मध्य में मुलाकात की थी। हालांकि यह मुलाकात मित्रवत थी। वरुण भाजपा के महासचिव हैं। साथ ही वह पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रभारी भी हैं।

हालांकि खुद गांगुली ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

[adrotate banner="2"]