नई दिल्ली. भाजपा चुनावी मौसम में मुस्लिमों को लुभाने में लगी हुई है. इसी क्रम में पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह की एक तस्वीर आजकल काफी सुर्खियां बटोर रही है जिसमें वह मुस्लिम टोपी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. बताया जाता है कि यह तस्वीर लखनऊ के एक मज़ार की है जिसमे राजनाथ अपना नामांकन करने के बाद गए थे|
[adrotate banner="3"]
इससे पहले राजनाथ ने शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे जव्वाद से मुलाकात भी की थी. मुलाकात के बाद कल्बे जव्वाद ने कहा था कि मुसलमानों को मोदी से डर लगता है लेकिन वाजपेयी की तरह राजनाथ सिंह की स्वीकार्यता है| वहीं, भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने 2011 में एक समारोह में मुस्लिम टोपी से पहनने से मना कर दिया था जिस पर काफी विवाद हुआ था|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]

