मोदी ने खत्म की लोकतंत्र की मूल भावना :कांग्रेस

0
189

फर्रुखाबाद:कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद के समर्थन में कई दिग्गज नेताओं ने चुनावी सभाओं में पंहुच केंद्र सरकार और मोदी पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस की आंधी देश में चल रही है|जनता मोदी को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी|
नगर के दयाराम गली में आम जनसभा को सम्बोधित करने पंहुचे कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने ब्राह्मण मतदाताओं पर डोरे डालने का प्रयास किया| उन्होंने कहा कि मोदी ने लोकतन्त्र की भूल भावना को समाप्त किया| जनता ने अब निर्णय के लिया है कि मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना है| फतेहगढ़ के ग्राम बुढनामऊ में कुर्मी मतदाताओं को रिझाने के लिए कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को लाया गया| हार्दिक पटेल ने कहा कि फर्रुखाबाद की धरती जोशीली है|लेकिन पांच साल में मोदी ने देश को नर्क में धकेल दिया| लेकिन कांग्रेस मुद्दों की बात करती है| वर्तमान सांसद मुकेश राजपूत ने संसद में एक भी सबाल नही उठाये| जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी ने अपने शासन काल में हमेशा जिले के विकास की बात की|
वही नगर के नितगंजा उत्तर में भी कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन ने कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अल्पसंख्यकों पर डोरे डाले| और उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में करने का प्रयास किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]