मोदी के लोगो ने 70 हजार करोंड काला धन सफेद किया: हेमराज वर्मा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP जिला प्रशासन

hemraj-vrmaa-spaaspaaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री ने कहा की मोदी के नोट बंदी के फैसले के बाद खुद मोदी के साथियों ने 70 हजार रुपये का काला धन सफेद कर लिया| यह नोट बंदी से आने वाली समस्याओ से 6 महीने तक आदमी को कोई निजात नही मिलेगी|

आवास विकास मैदान ने आयोजित सपा सरकार के साइकिल वितरण, समाजवादी पेंशन व वृद्धावस्था पेंशन के वितरण कार्यक्रम में पंहुचे मंत्री हेमचद्र वर्मा ने कहा की सीएम अखिलेश यादव ने किसानो, गरीबो, मजदूरों के लिये तमाम योजनाये चलायी है| इसके साथ ही साथ अखिलेश सरकार ने बीते ढाई वर्ष में देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे बनवाया और दो साल में लखनऊ मेट्रो दौड़ा दी| मोदी पर हमला बोलते हुये उन्होंने कहा की देश में आर्थिक संकट खड़ा हो गया है| गरीब मजदूर किसान लाइन में लगे है| छात्र, मरीज भी लाइन में खड़े होकर अपने ही पैसे के लिये कई-कई दिनों तक इंतजार करते दिख रहे है| कुछ लोग तो आत्महत्या तक कर रहे है|vijy-yadavउन्होंने कहा जंहा पूरा देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है वही मोदी के साथियों ने देश भर में 70 हजार करोड़ कालाधन सफेद कर लिया| नोट बंदी किये 31 दिन हो गये लेकिन अभी तक जनता को राहत नही मिल रही है| मोदी अपना निर्णय दस बार बदल चुके है| जब फिर भी काम नही चला तो अब देश वासियों को कैश लैश बनाने पर उतारू हो गये है| उन्होंने कहा अमेरिका तक अभी केबल 50 प्रतिशत ही कैश लैश हो पाया है| मोदी ने ढाई साल में जनता को परेशानीयों के अलाबा कुछ भी नही दिया| मोदी एक व्यापारी है किसी ने कहा था की जिस देश का राजा व्यापारी उस देश की जनता भीखारी हो जाती है वही हालत आज है| पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने कहा की सीएम अखिलेश यादव ने समता और सपन्नता का सपना साकार किया है| यूपी में अखिलेश यादव ने जो योजना चलाई है उन्हें दूसरे प्रदेश भी लागू कर रहे है|

भोजपुर विधायक जमालुदीन सिद्दीकी ने कहा की मोदी केबल रिलायंस समूह को फायदा पंहुचाने का कार्य कर रहे है| जैसे ही वह केंद्र की कुर्सी पर बैठे उन्होंने सबसे पहले रिलायंस के बंद पेट्रोल पम्प चालू करा दिये| व्यापारी, जरदोजी कारोबार नोट बंदी से चौपट हो गया| इस लिये मोदी से होशियार रहने की जरूरत है| सदर विधायक विजय सिंह ने प्रभारी मंत्री से भाषण के दौरान कहा की जसमई की एक महिला को उनके अनुमोदन के बाद भी लोहिया आवास में अपात्र घोषित कर दिया गया| उन्होंने डीएम से इसकी जाँच ककर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है| जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने कहा की सीएम अखिलेश युवाओ की योजनाओ का जन-जन को लाख मिल रहा है| यह प्रदेश की जनता खुद ही जानती है| मोदी को उनकी गलती का अहसास आगामी विधान सभा चुनाव में सूबे की जनता करा देगी| महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा की मोदी सरकार ने जनता परेशान है| इससे सबसे जादा समस्या आम जनता को हुई है| जनता ही इसका फैसला करेगी| मंत्री सतीश दीक्षित ने भी अपने विचार व्यक्त किये| जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने सभी को सरकार की योजनाओ से अवगत कराया| उन्होंने कहा डायल 100 योजना के सभी चालको की ट्रेनिग पूरी हो चुकी है| जल्द वाहन आने पर योजना को शूरूकर दिया जायेगा| समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने प्रभारी मंत्री को प्रतीक चिन्ह भेट किया| इसके बाद प्रभारी मन्त्री ने योजना से जुड़े लोगो को समाजवादी पेशन , शादी अनुदान , वृद्धावस्था पेंशन और साइकिलो का वितरण किया|

पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, सीडीओ, एसडीएम सदर सुरेन्द्र सिंह, एसडीएम कायमगंज अजीत सिंह, एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिटी आलोक कुमार आदि मौजूद रहे|