मोदी के बढ़ते कद से सलमान बने खिसियानी बिल्ली: कमलापति सिंह

0
116

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद पहुंचकर एक प्रेस वार्ता में सलमान खुर्शीद द्वारा मोदी को मेढक कहने के वयान पर करारा जबाब दिया है। उन्होंने कहा कि इस समय लोकसभा के चुनावी मैदान में मोदी का परचम है। उनके बढ़ते कद से यूपीए सरकार के अंदर डर बैठ गया है। इसी बजह से सलमान खुर्शीद खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचने वाली बात कर रहे हैं।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”18″]

kamla pati singhप्रदेश अध्यक्ष कमलापति सिंह ने शहर पहुंचकर मीरा सिंह के आवास पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की जनपद में जो स्थिति है उसमें सुधार लाने के लिए कड़े प्रयास किये जा रहे हैं। बूथ स्तर पर महिलाओं को भाजपा से जोड़ने का काम चल रहा है। वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीधे सीधे विदेश मंत्री पर ही अपना गुस्सा निकालते नजर आयीं। उन्होंने वार्ता शुरू होते ही सलमान पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि मोदी अगर मेढ़क हैं तो सलमान खिसियानी बिल्ली। और खिसियानी बिल्ली सिर्फ खम्भा नोचने का काम करती है।

उन्होंने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा के जनपद में शनिवार को कई कार्यक्रम हैं जिनमें गरीब महिलाओं को मशीन वितरण के अलावा पांच हजार पौधों को लगाने का कार्यक्रम चलेगा। प्याज की बढ़ती कीमतों पर श्रीमती सिंह ने जबर्दस्त आलोचना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगर प्याज की कीमतों में कमी नहीं लायी गयी तो भाजपा महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में मनमोहन की शव यात्रा निकालकर सड़कों पर प्रदर्शन करेगी।

[bannergarden id=”17″][bannergarden id=”8″]

एक प्रश्न के जबाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव में टिकट दिये जाने के लिए सूची भेज दी गयी है। पार्टी में महिलाओं के आरक्षण के आधार पर टिकट वितरण किया जायेगा। जिसके लिए उनके संगठन की महिलायें पूरी तरह तैयार हैं। इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता सक्सेना, मीरा सिंह, सुमन राठौर, चित्रा अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]