मोदी के पास नही है अयोध्या जाने का समय: शिवसेना

0
100

फर्रुखाबाद:शिवसेना ने बीजेपी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने कब्जे में करने की पूरी तैयारी कर ली है| जिसके चलते बीजेपी के अयोध्या मुद्दे में शिवसेना धार दे रही है| इसी के तहत अयोध्या कूच करने की तैयारी चल रही है| पार्टी के प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनायी|
आवास विकास स्थित एक होटल में शिवग सेना के प्रदेश महासचिव ने प्रेसवार्ता की| उन्होंने बताया की शिव सेना प्रमुख उद्धव ठागरे आगामी 25 नवम्बर को अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन हजारों कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे| कार्यकर्ता मुंबई से ट्रेन द्वारा अयोध्या पहुचेगे जबकि शिवसेना प्रमुख चार्टर प्लेन से आयेगे वह संतो से भेट कर राम लला के दर्शन करेगे |
प्रदेश महासचिव ने बताया कि बीजेपी को अभी तक अध्यादेश लाकर मंदिर निर्माण करा देना चाहिए था लेकिन अभी तक बीजेपी इसमें नाकामयाब रही है अब शिवसेना अपनी छाती ठोककर मंदिर निर्माण को हुंकार भरने जा रही है |उन्होंने बताया की शिवसेना आगामी लोकसभा चुनाव में सभी सीटो पर चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में अपनी जमीन मजबूत करने का काम करेगी और उत्तर प्रदेश मे पार्टी को मजबूत करेगी इस दौरान प्रदेश सचिव आलोक मित्तल प्रदेश सचिव संतोष गुप्ता जिला प्रमुख आनंद विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]