मोदी के गढ़ में कांग्रेस ने बीजेपी को दी मात

0
134

Amit-Shah-Modi1नई दिल्ली: गुजरात नगर निकाय चुनाव में भले ही भारतीय जनता पार्टी ने कामयाबी को दोहराया हो लेकिन पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त जीत हासिल की है। कांग्रेस ने बीजेपी को पीएम नरेंद्र मोदी के गढ़ में ही पटखनी दी है।

[adrotate banner="3"]

नगर निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव के नतीजों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह जिले मेहसाणा में बीजेपी को करारी हार मिलती दिख रही है। मेहसाणा जिला पंचायत और नगरपालिका दोनों जगह कांग्रेस जीत हासिल कर रही है। साफ तौर पर यहां पाटीदार आंदोलन का असर दिख रहा है।गुजरात नगर निकाय चुनाव में भले ही भारतीय जनता पार्टी ने कामयाबी को दोहराया हो लेकिन पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त जीत हासिल की है।
मेहसाणा हमेशा से बीजेपी का गढ़ माना जाता है। किसी भी चुनाव में बीजेपी को यहां से कामयाबी मिलती ही थी, लेकिन इस बार कांग्रेस ने उसे तगड़ा झटका दिया है।

[adrotate banner="2"]