मोदी की फोटो वाली टी शर्ट पहनेंगे कार्यकर्ता

0
105

Narendra Modi bjpभाजपा के ब्रांड बन चुके नरेंद्र मोदी को पार्टी घर-घर पहुंचाने में जुट गई है। इसके लिए तय किया गया है कि भाजयुमो के कार्यकर्ता मोदी की फोटोयुक्त टी शर्ट पहनेंगे।

[adrotate banner="3"]

भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के अनुसार इस बार एक करोड़ युवाओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए फेसबुक, ट्वीटर समेत सभी सोशल मीडिया की मदद ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजयुमो का सदस्यता अभियान दो चरणों में चलेगा। पहला अभियान 15 जुलाई व दूसरा चरण चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिन यानी 23 जुलाई से शुरू होगा। ऑनलाइन मेंबर भी बनाया जाएगा। ऐसे सदस्यों को युवा मित्र कहा जाएगा।

भाजयुमो ने कहा है कि सबसे पहले ऑनलाइन सदस्य बनने वाले 500 युवा मित्रों को मोदी से मिलाया जाएगा। युवाओं से ऑनलाइन सुझाव भी मांगे गए हैं। सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले 20 युवाओं को भी मोदी से मिलाया जाएगा।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

भाजयुमो नेता दिनेश प्रताप सिंह के अनुसार संगठन ने टीशर्ट का डिजाइन तैयार किया है। इसमें मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिह व भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की तसवीर छपी होगी।

खास बात यह है कि इसमें अटल बिहारी वाजपेयी व लालकृष्ण आडवाणी के फोटो नहीं होंगे। संगठन के होर्डिंग, बैनर व पोस्टर में भी मोदी ही होंगे।

[adrotate banner="2"]